एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु में दिलाई गई शपथ ग्रहण

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 14 सितंबर, 2024 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद एवं चट्टी बरियातु परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने समारोह की अध्यक्षता की। सभी कर्मचारियों को हिंदी के प्रति जागरुकता बढ़ाने और हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाने की शपथ दिलाई।

समारोह में उपस्थित कर्मचारियों ने हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। परियोजना प्रमुखों ने हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करें। इसे सरकारी कार्यप्रणाली का अभिन्न अंग बनाएं।

हिंदी पखवाड़ा का आयोजन 29 सितंबर, 2024 तक परियोजना में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता, कार्यशाला और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि और जागरुकता बढ़ेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj