रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत हुई। पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन परिवार न्यायालय एवं विभिन्न न्यायालयों से 54 मामले अग्रसारित होकर मध्यस्थता केन्द्र में आए। उन्हें भिन्न-भिन्न मध्यस्थों को सुपुर्द किया गया। इनमें 39 मामलों में सफलता मिली।
दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये। अन्य मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है। वे मामले विशेष मध्यस्थ के पास अगले स्तर के सुनवाई के लिए लंबित है।
मालूम हो कि पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का आज पहला दिन था। यह 13 सितंबर, 2024 तक चलेगा। उक्त तिथि तक वादकारी अपने वादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटा सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj