रांची। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में माई भारत पोर्टल के पंजीकरण को लेकर ऑनलाइन मीटिंग कुलपति सभागार में गुरुवार को हुई। इसमें पोर्टल के तकनीकी विशेषज्ञ क्रमशः देवेंद्र व्यास (सहायक निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन) एवं नीरज कुमार यादव ने विस्तृत जानकारी दी।
तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे प्रत्येक नॉलेज इंस्टीट्यूशन को माई भारत पोर्टल में ऑनबोर्ड करना है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी बनाना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी के माध्यम से प्रत्येक महाविद्यालय के नोडल पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित करना होगा। प्रत्येक संस्थान को माई भारत पोर्टल से जोड़ना होगा।
ज्ञात है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा माई भारत पोर्टल के माध्यम से देश के 15 से 29 वर्ष के प्रत्येक युवा को पंजीकृत करना है। ऑनलाइन मीटिंग में तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि माई भारत पोर्टल युवाओं के लिए काफी फायदेमंद है। इस पोर्टल के माध्यम से जो युवा ऑनबोर्ड होगा, उसे ईएलपी, सीवी बिल्डर, वालंटियर फ़ॉर भारत, मेगा इवेंट्स एवं पब्लिक प्रोफाइल का लाभ मिलेगा।
कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने मीटिंग में बताया कि रांची विश्वविद्यालय शीघ्र माई भारत पोर्टल में ऑनबोर्ड कर दिया जाएगा। रांची विश्वविद्यालय के लिए डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के सभी संस्थान को भी जल्दी ही ऑनबोर्ड किया जाएगा।
ऑनलाइन मीटिंग में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा, उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, आरयू के कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण, डीन विज्ञान डॉ अरुण कुमार, डीआर डॉ प्रीतम कुमार, डॉ बीके सिन्हा, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित रहें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj