Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी बना लो प्रेशर एरिया, बढ़ेगा झारखंड की ओर, जानें असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में निम्‍न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अगले तीन दिनों में झारखंड की ओर बढ़ने के संकेत मिल हैं। इसका असर भी देखने को मिलेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 7 सितंबर, 2024 को दी।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 1 से 2 दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है।

कुछ जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 8 और 9 सितंबर को राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

कई जगहों पर बारिश

केंद्र के अनुसार 10 सितंबर को राज्‍य में कई जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

लगभग सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 11 और 12 सितंबर को लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कल से वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 8 और 9 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।

यहां होगी भारी बारिश

राज्‍य के दक्षिण एवं मध्‍य भागों में 11 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *