झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का प्रोजेक्‍ट भवन घेराव कल

झारखंड
Spread the love

  • पूरे राज्‍य से शामिल होंगे आउटसोर्स कर्मी

रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के सदस्‍य कल यानी 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से प्रोजेक्ट भवन का घेराव करेंगे। इसमें राज्य स्तर पर हजारों आउटसोर्स विद्युत कर्मी शामिल होंगे।

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे सफल बनाने को लेकर उन्होंने लगभग पूरे राज्य का दौरा किया है। सभी बैठकों में कर्मचारियों की चट्टानी एकता दि‍खी है। घेराव कार्यक्रम एतिहासिक होगा।

श्री राय ने बताया कि संघ की मांग है कि ऊर्जा निगम आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर, पुरानी व्यवस्था लागू करे। होमगार्ड की तर्ज पर विद्युत कर्मियों का भी मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो। नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता मिले। 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों की नियमित नियुक्ति हो। सभी सप्लाई एवम ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच हो। जहां एरियर नहीं दिया गया है, वहां इसका भुगतान सुनिश्चित हो।

मांगों और घेराव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए रांची के धुर्वा में एक बैठक की गई। इसमे डोरंडा डिवीजन के दर्जनों कर्मी शामिल हुए। बैठक में श्री राय ने कहा कि अब लड़ाई आर-पार की है। इसमें जो भी होगा, उसे देखने का काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करना है।

श्री राय ने कहा कि हेमंत सोरेन को अपना वादा निभाना चाहिए। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान आउटसोर्स हटाने एवं नियमित नियुक्ति देने की बात कही थी।

बैठक में मुख्य रूप से अनिकेत कुमार सिंह, अजय पासवान, प्रवीण कुजूर, सुधीर महतो, अशोक महतो, संजीत राम, कृष्ण बांदो, नितेश ठाकुर, सचित महतो, संजय कुमार, राजबल्लभ यादव, सत्येंद्र कुमार, विवेक यादव, रमेश चंद्र महतो, श्‍वेत प्रकाश, दिनेश कुमार महतो, अवधेश कुमार आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj