जेसीआई रांची का डांडिया नाईट 5 अक्‍टूबर को, पोस्‍टर का विमोचन

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने 5 अक्‍टूबर को रांची क्‍लब में डांडिया नाईट जलसा का आयोजन किया है। इसके पोस्टर का विमोचन 22 सितंबर को जेसीआई कार्यालय में हुआ।

संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि यह जलसा का पांचवा संस्करण है। डांडिया नाईट जलसा 5 अक्टूबर को रांची क्लब में शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। इस साल डांडिया नाईट में टिकटधारकों को तंबोला का टिकट मुफ्त मिलेगा। तंबोला में कई इनाम दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में डीजे आन्वी अपनी धुन से लोगो को झूमाने आ रही है। खास गुजरती डांस ट्रुप भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।  बेहतरीन साउंड, लाइट इफेक्ट्स, प्रोफेसनल एंकर, लजीज व्यंजन, आकर्षक डेकोरेशन, किड्स जोन कार्यक्रम के खास आकर्षण होंगे।

जेसीआई रांची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वालों  की सेफ्टी का खास ध्यान रखा जाएगा। उसके लिए उचित इंतज़ाम भी किये जाएंगे।

पोस्‍टर रिली कार्यक्रम में सचिव मयंक अग्रवाल के साथ जलसा के मेंटर अमित खोवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन वरुण जालान एवं मनदीप सिंह, को प्रोजेक्ट चेयरमैन ऋषभ जालान, ऋषभ अग्रवाल, रश्मीत छाबड़ा, निधि आनंद एवं संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8