सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी : प्रो. गोपाल पाठक

झारखंड
Spread the love

  • सरला बिरला विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम

रांची। सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। इसके अलावा शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। उक्‍त बातें सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने कही। वे 9 सितंबर को विवि के नए सत्र के लिए आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बिरला परिवार की समृद्ध विरासत की चर्चा की। देश के युवाओं के उन्नयन के लिए उनके द्वारा किए गए महती प्रयासों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में विवि के प्रभारी कुलपति प्रो. एस.बी. डांडीन ने विद्यार्थियों को नवीन अवसरों की तलाश करने और सहयोगात्मक रवैया अपना कर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने ज्ञान की बढ़ोतरी और इसके सतत संवर्धन के लिए प्रश्न पूछने और जिज्ञासा व्यक्त करने को जरूरी करार दिया।

कुलसचिव प्रो. वी.के. सिंह ने नए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें विवि के गौरव और साख को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। डीन डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी ने छात्र- छात्राओं को अपनी क्षमता पर भरोसा करते हुए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

इंडक्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड साइंसेज के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. नित्या गर्ग ने किया। उपस्थित विद्यार्थियों के समक्ष डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक अस्थाना, हरिबाबू शुक्ला, प्रो. राहुल वत्स, डॉ. पी.के. होता और सी.एस. महता ने अपने विभागों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. विश्वरूप सामंता, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. मनोज पांडेय समेत विश्वविद्यालय के अन्यान्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *