एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप : अमीषा केरकेट्टा ने जीता रजत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली अमीषा जेएसएसपीएस की है केडेट्स

रांची। एएसबीसी एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड की अमीषा केरकेट्टा ने रजत पदक जीता। चैंपियनशिप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 27 अगस्त से 10 सितंबर, 2024 तक किया जा रहा है। अमीषा झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की कैडेट्स है।

अमीषा केरकेट्टा 54 किलो वर्ग में भारत को नेतृत्‍व करते चैंपियनशिप के फाइनल में रजक पदक हासिल की। फाइनल मुकाबले में अमीषा का मुकाबल तजाकिस्तान की बॉक्सर फरिनोज़ अबदुल्लोवा से 9 सितंबर को हुआ। फाइनल मैच वह नहीं जीत सकी। रजत पदक जीतकर झारखंड के साथ देश का नाम रौशन की।

अमीषा झारखंड के सिमडेगा के गांव पैकपारा की रहने वाली है। उसके पिता दिलीप केरकेट्टा किसान हैं। अमीषा को बचपन से ही खेल में रुचि थी। जेएसएसपीएस में दाखिला और प्रशिक्षण के बाद पदक जीतना प्रारंभ की। वर्ष 2023 में अमीषा आईबीए वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीती थी।

जेएसएसपीएस का संचालन सीसीएल और झारखंड सरकार संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को खेल जगत में प्रोत्साहित करना है। वर्तमान में जेएसएसपीएस में 286 प्रशिक्षु हैं। उन्हें वेटलिफ्टिंग, साईकलिंग, मुक्केबाज़ी, कुश्ती सहित 11 खेल विधाओं में निपुण प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जेएसएसपीएस के प्रशिक्षक एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कैप्टन बीबी मोहंती ने कहा कि आने वाले समय में अमीषा और अच्छा प्रदर्शन करेगी।

ससीएल प्रबंधन, जेएसएसपीएस, एलएमसी के सदस्य और सीईओ जीके राठौर, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों एवं अन्य ने अमीषा केरकेट्टा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj