रांची। झारखंड मैथिली मंच के विद्यापति दलान हरमू के परिसर में राज्यसभा सांसद सह जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो, विधायक बेलहर (बिहार) संजय यादव भी उपस्थित हुए।
श्री झा ने महाकवि विद्यापति के चित्र पर पुष्पान्जलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद झारखंड मैथिली मंच के द्वारा मिथिला परंपरानुसार पाग दोपटा (शॉल) एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। महासचिव जयंत कुमार झा ने स्वागत किया।
श्री झा ने झारखंड मैथिली मंच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोग समाज में सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि के लिए नियमित रूप से कार्यक्रम करते हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास और केन्द्रीय सरकार के सहयोग से पूरे बिहार खासकर मिथिलांचल के विकास के लिए बहुत कार्य किए हैं।
श्री झा ने कहा इन कार्यों में बाढ़ रोधी तटबंध, दरभंगा में हवाई अड्डा, वर्तमान डीएमसीएच में अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित सुपरस्पेसियलिटी मल्टीस्टोरी भवन के कार्य शामिल हैं। दरभंगा में एम्स की स्वीकृति मिली है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है।
श्री झा ने कहा कि विद्यापति की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बिसफी ग्राम में अपने सांसद निधि के अतिरिक्त 20 करोड़ सरकार के स्तर से प्रदान की गयी है। सिमरिया घाट का विकास हरिद्वार से भी सुन्दर किया गया है। पूर्णिया में भी हवाई अड्डा बनकर तैयार है।
पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा द्वारा बिहार में जमीन के सर्वे के कार्य में होने वाली कठिनाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम सैकड़ों वर्ष बाद होने जा रहा है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, जो भी समस्या आएगी उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
समारोह में अध्यक्ष विनय कुमार झा, नन्द किशोर महतो, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, प्रेमचन्द्र झा, बदरीनाथ झा, ब्रज कुमार झा, संतोष कुमार झा, विवेका नंद मिश्र, चन्द्र नाथ झा, कैलाश झा, सुकुमार नाथ झा सहित काफी संख्या में सदस्यों एवं अन्य अतिथि सम्मिलित हुए। संचालन भारतेन्दु कुमार झा ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj