
- सामान्य दर पर आम जनों के लिए भी इलाज की सुविधा
रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट कोकर स्थित निरामया अस्पताल का संचालन कर रहा है। इसमें आज मोतियाबिंद के 30 मरीजों की आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।
ये मरीज बुंडू सहित अन्य इलाकों में लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा विगत दिनों लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान मोतियाबिंद रोग से ग्रसित पाये गए थे। कल इनकी आंखों का ऑपरेशन किया गया। आज इन्हें निःशुल्क दवा और चश्में देकर छुट्टी दी गयी। इस अवसर पर अस्पताल के अध्यक्ष राजीवा सिंह, सचिव मनोज नरेडी, क्लब के अध्यक्ष संजय पोद्दार, सचिव सुनीता अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
क्लब की जनसंपर्क पदाधिकारी अनिता झा ने बताया कि निरामया अस्पताल में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क जांच शिविर का भी आयोजन किया जाता है। उसमें मरीजों के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम द्वारा मोतियाबिंद, डाइबिटीज़ आदि जांच की जाती है।
अस्पताल में बहुत ही सामान्य दर पर ओपीडी की भी व्यवस्था है। इसमें फिजीशियन, सर्जन, नेत्र एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टर बैठते हैं। अस्पताल में आईसीयू की भी व्यवस्था है। सामान्य दर पर घर से नमूने इकट्ठा कर रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj