संतोष कॉलेज में पोषण युक्त थाली की प्रदर्शनी का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन की बीएड एवं डीएलएड इकाई ने पोषण माह अंतर्गत पोषण युक्त थाली कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र की स्टेट डायरेक्टर डॉ हनी सिंहा उपस्थित थीं।

विद्यार्थियों ने पोषण युक्त थाली में झारखंड के जनजातीय खाद्य शैली को प्रमुखता से स्थान दिया। थाली में मड़ुवा रोटी, केक, छिल्का, गुलगुला, धुस्का, पीठा, इडली विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ, साग एवं चटनी को पोषणयुक्त थाली में स्थान दिया गया।

अपने संबोधन में मुख्‍य अतिथि ने कहा कि पोषण युक्त आहार को बढ़ावा देकर समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना साकार की जा सकती है। निर्णायक के रूप में डाइटिशियन रानी कुमारी शर्मा उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj