दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम 3 से 13 अक्‍टूबर तक किया जाएगा

झारखंड
Spread the love

  • विश्व हिंदू परिषद् झारखंड प्रांत कार्यकारिणी बैठक संपन्न

रांची। विश्व हिंदू परिषद् झारखंड प्रांत कार्यकारिणी बैठक रांची रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित होटल ग्रीन होराइजन में रविवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय सहसंगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद् समाज को संगठित करने का कार्य करता है। सामाजिक समरसता और महिला सबला बनाने का प्रशिक्षण देता है। यह वर्ष मातृ शक्ति के लिए खास है। इस वर्ष अहलिया देवी का 300वां और रानी दुर्गावती का 500वां वर्ष हैं।

बैठक में विगत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें षष्टिपूर्ति का कार्यक्रम पूरे प्रांत में 340 प्रखंड में 277 प्रखंड में की गई और 36 प्रखंडों में कार्यक्रम किया जाना है। मौके पर आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई। तय हुआ कि दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम 3 से 13 अक्‍टूबर तक किया जाएगा। सभी विभाग में नारी शक्ति संचलन यात्रा निकाली जाएगी। 17 अक्टूबर को बाल्मिकी जयंती, कार्तिक अष्टमी गोपाष्टमी 8 नवंबर, 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस को मनाया जाएगा।

इसमें प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र ने बताया कि‍ विहिप का जिला बैठक 13, 14 और 15 सितंबर, प्रखंड बैठक 16 से 20 सितंबर तक किया जाना हैं। सत्यापन और लोक जागरण का कार्य किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता चंद्रकांत रायपत ने की।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज मंगलम, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र मुंडा, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, बिहार क्षेत्र मंत्री बिरेंद्र बिमल, क्षेत्र सहमंत्री बीरेंद्र साहू, मंत्री मिथलेश्वर मिश्र, संगठन मंत्री देवी सिंह, सह मंत्री मनोज पोद्दार, सहमंत्री बजरंग संयोजक रंगनाथ महतो, मातृ शक्ति दीपा रानी कुंज, दुर्गा वाहिनी अनुराधा कच्छप, समाजिक समरस्ता प्रमुख किशन कुमार झा, सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, अर्चक पुरोहित देवेंद्र गुप्ता, धर्मप्रसार प्रमुख संजय चौरसिया, सत्संग प्रमुख जुगल किशोर, विशेष संपर्क सहप्रमुख प्रिंस अजमानी, सेवा सहप्रमुख अशोक अग्रवाल, सामाजिक समरसता सहप्रमुख दीपक कुमार महतो राजा, अर्चक पुरोहित सहप्रमुख मनोज पांडे, धर्मप्रसार सहप्रमुख सच्चिदानंद देव, मातृ शक्ति बल संस्कार प्रमुख शशि शर्मा, बजरंग दल सहसंयोजक जनार्दन पाण्डे, रांची विभाग मंत्री रवि शंकर एंव विहिप के प्रांत, विभाग के अन्य लोग मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj