आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास निर्माण कार्यों में PLFI उग्रवादियों के नाम पर 4 अगस्त को लेवी मांगी गई थी। इस सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल सुनील मुंडा एवं बजरंग लोहरा को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर PLFI का पर्चा एवं तीन देशी एकनील बंदूक व अन्य सामान बरामद किया गया। इसके आधार पर बगडू थाना में कांड दर्ज किया गया।
कांड के अनुसंधान के क्रम गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य सह अपराध कर्मियों के द्वारा जानकारी दी गई। इनकी संलिप्ता बताई गई। इस क्रम में 18 अगस्त, 2022 को बडचोरगाई से बादल उरांव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर अगरडीह गांव से सुनील मुंडा के घर के सामने आम पेड़ के नीचे से गाड़ा हुआ एक देशी निर्मित सिक्सर रिवॉल्वर और 14 जोड़ा कैमोफलाई, चीतकबरा वर्दी बरामद किया गया।
पूरे घटनाक्रम में कुछ अन्य अभियुक्त शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी और प्रयास किया जा रहा। है। अनुसंधान जारी है।
बरामद सामानों का विवरण
1 एक सिक्सर (रिवॉस्वर)
14 जोड़ा कैमोफलाईज / चितकबरा वर्दी
स्कीन टच मोबाईल
गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण
बादल उरांव, उम्र 26 वर्ष, पिता-चरवा उरांव, जोगना, थाना सेन्हा
छापामारी दल के नाम
विश्वजीत कुमार सिंह (थाना प्रभारी बगडू)
अब्राह्म अलमा मुर्मू
रथ भगत
सैट 3 की टीम
तकनीकी शाखा टीम