रांची। जीडी गोयनका स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस पर विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार ने छात्र के चरित्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका बताई। शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय के वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा ना केवल शिक्षा और ज्ञान के आदान-प्रदान तक सीमित है, बल्कि इसमें संस्कार, नैतिकता और आध्यात्मिकता का भी विशेष स्थान है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj