राजकीय मध्य विद्यालय में 281 छात्रों को पढ़ाते है 3 शिक्षक

झारखंड
Spread the love

  • डीएसई के निरीक्षण में संसाधनों की भी पाई गई कमी

रांची। राजधानी रांची के करमटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में 281 छात्रों को 3 शिक्षक पढ़ाते हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) बादल राज के 12 सितंबर, 2024 को किए निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ।

विद्यालय में 281 छात्रों का नामांकन है। उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। यहां केवल 3 शिक्षक पदस्थापित है। शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पढ़ाई का स्तर संतोषजनक पाया गया। छात्रों से सवाल-जवाब करने पर छात्र आत्मविश्वास के साथ जवाब दे पा रहे थे।

विद्यालय में संसाधनों की कमी पाई गई। कक्षाओं के लिए कमरे का अभाव पाया गया। किचन कक्ष साफ सुथरा पाया गया। इसपर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा पोषण वाटिका को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय परिसर की भी साफ सफाई कराने को कहा गया। प्राचार्य कक्ष को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया।

जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई की विद्यालय में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करा लिया जाएगा। विद्यालय में कोल इंडिया के सौजन्य से सीएसआर के तहत संसाधन एवं शिक्षक भी प्राप्त हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj