घर लौटे सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर

झारखंड
Spread the love

  • खिल उठे परिजनों के चेहरे, विधायक से मिलकर सरकार का जताया आभार

गिरिडीह। सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों में से 14 घर लौट आए। वापस लौटे सभी मजदूर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचे। वतन वापसी के लिए राज्‍य सरकार की ओर से किये प्रयास के प्रति आभार जताया। अब भी 29 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए है।

लौटे मजदूर अपने परिजनों से मिलकर उत्साहित हैं। इन मजदूरों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बालक मक्का निवासी तिलक महतो, उच्चाघना निवासी नंदलाल महतो सुकर महतो, सुनील महतो, करगालो निवासी बहादुर महतो, नागेश्वर महतो, नागी निवासी चुरामन महतो, गालोबार निवासी भुवनेश्वर महतो, गोरहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैयाडीह निवासी बालगोविंद महतो शामिल हैं।

गिरिडीह जिले के बागोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह सोहन कुमार, बेको निवासी कामेश्वर साव, निमियाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोरदाग निवासी गणेश साव और बोकारो जिले के चतरोचट्टी क्षेत्र के अंतर्गत बड़की सीधाबारा निवासी  मनोहर महतो भी शामिल हैं।

इस मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लौटे मजदूर को सरकार की ओर से सहायता राशि एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया है।

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जब काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, तब उन्हें वहां कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती है। बड़ी मुश्किल से वे वतन लौट पाते हैं। इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं। ऐसे में विदेश जाने वाले मजदूरों के लिए सरकार को कोई ठोस नीति बनाने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *