अंशिका ने झारखंड का बढ़ाया मान, तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की अंशिका कुमारी ने सूबे का मान बढ़ाया है। अंशिका ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स के तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। अंशिका ने 25 मई से तीन जून तक लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को रिकर्व महिला वर्ग के फाइनल में गुजरात की भार्गवी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

बता दें कि झारखंड की अंशिका कुमारी कोल्हान यूनिवर्सिटी की छात्रा है। वर्तमान में एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी सेल किरीबुरू में तीरंदाजी करती है।

स्वर्ण पदक जीतने पर अंशिका को खेल निदेशक डॉ सरोजिनी लकड़ा ने बधाई दी। साथ ही झारखंड के सभी तीरंदाजी प्रशिक्षकों के अलावा झारखंड के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।