शिविर में 78 शिक्षकों की सेवा का हुआ सत्यापन

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के नामकुम प्रखंड के 78 प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं की सेवा पुस्तिका में सेवा सत्यापन किया गया। यह सत्यापन शिक्षकों की बाधा रहित नियमित सेवा के लिए किया जाता है। राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय, नामकुम में प्रखंड के सभी शिक्षकों के लिए सेवा सत्यापन का शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षकों का कार्य त्वरित गति से ससमय करने के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। सरकारी सेवक होने के नाते सेवा संहिता के आधार पर हम सभी को अपना दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। नामकुम के प्रखंड के सभी शिक्षकों के लिए सेवा सत्यापन का शिविर आयोजित किया गया।

इसके पूर्व अथितियों का शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मंच संचालन राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राजेश कुमार ने किया।

शिविर में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनगड़ा विमलकांत झा, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, नामकुम कल्पना तांती, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बिजेन्दर चौबे, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, रांची जिला महासचिव कृष्णा शर्मा, मो हसन, अनिल गुप्ता, संघ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अजय ज्ञानी, रांची जिला संगठन सचिव राजेश कुमार मौजूद थे।

इसके अतिरिक्‍त शिविर में देशराज मिश्रा, नामकुम के बिल मैसेंजर भारत भूषण, मंजीत सिंह, प्रवीण गुप्ता, अरविन्द अर्णव, बद्री विशाल, कयामुद्दीन, राजन टोप्पो, जलजनाथ, सुरेंद्र महतो, संतोष हेमरोम, फूलों कच्छप, नरोत्तम, अजय अनित, मंजू कुमारी, जुली कुमारी, लाखपति खां आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj