स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे झारखंड के ये 8 एनएसएस स्‍वयंसेवक

झारखंड
Spread the love

  • समारोह में शामिल होना गर्व की बात : डॉ अजीत कुमार सिन्हा

रांची। देश के 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2024 को ऐतिहासिक लालकिला पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराएंगे। मुख्य समारोह में पूरे देश से एनएसएस के 400 स्वयंसेवक और कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य समारोह के साक्षी बनेंगे।

उक्त समारोह में झारखंड से एनएसएस के 8 स्वयंसेवक (4 पुरुष एवं 4 महिला) शामिल होंगे। रांची विश्वविद्यालय से सुरभि कुमारी (मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची) और नवीन किशोर (बिरसा महाविद्यालय, खूंटी) शामिल होंगे।

एनएसएस के 8 स्वयंसेवकों के चयन होने पर आरयू के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का लालकिला भारत के समृद्ध इतिहास और विरासत की प्रतीक है। साथ ही, यह देश के पिछले संघर्ष और विजय की याद दिलाती है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले एनएसएस के स्वयंसेवकों को बधाई दी। कहा कि आप देश के प्रधानमंत्री के विचारों को सुनकर अपने-अपने महाविद्यालयों में साझा करें। उसका अनुशरण करें।

राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि झारखंड से चयनित एनएसएस के स्वयंसेवक 12 अगस्त को पटना आएंगे। 12 अगस्त बिहार और झारखंड के 16 एनएसएस के स्वयंसेवक और 1 कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ 12 अगस्त को पटना से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नई दिल्ली 13 अगस्त को पहुंचेंगे। इनके रहने आदि की व्यवस्था की जाएगी।

ये स्‍वयंसेवक शामिल होंगे

रांची विश्वविद्यालय, रांची
1. सुरभि कुमारी (रांची)
2. नवीन किशोर (खूंटी)

सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका
3. सोनी कुमारी ( देवघर)
4. आकाश सुरीन (दुमका)

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय, पलामू
5. चांदनी कुमारी (लातेहार)
6. रविन्द्र सिंह (पलामू)

वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची
7. ज्योति सुरीन (रांची)
8. राजेश कुमार (रांची)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8