रांची। टाटा स्टील जमशेदपुर में जल्द ही हाफ मैराथन कराएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इसकी घोषणा शीघ्र की जायेगी। इस हाफ मैराथन में झारखंड के सुमित और जग ओ के लोग शामिल हो सकते हैं। इस साल के अंत तक आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है। उक्त जानकारी टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने रांची स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में 23 अगस्त को मीडिया को दी।
श्री चौधरी ने टाटा स्टील की ओर से खेल के क्षेत्र में चलाई जा रही योजना और कार्यों की जानकारी दी। बताया कि टाटा स्टील 5 एकेडमी का संचालन कर रहा है। इसमें टाटा फुटबॉल एकेडमी, नोवल टाटा हॉकी एकेडमी, टीएसएएफ क्लाइंबिंग एकेडमी, टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी, टाटा स्टील रोइंग एकेडमी शामिल हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि टाटा स्टील 19 ट्रेनिंग सेंटर चला रहा है। इसमें वॉलीबाल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, स्विमिंग आदि शामिल है। इस ट्रेनिंग सेंटर में ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी शामिल होते हैं। टाटा स्टील की ओर से एडवेंचर फाउंडेशन की स्थापना की गई है। इस फाउंडेशन में 12 प्रवाह औरतों को शामिल किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj