सीएम से मिले झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, दिया न्‍यौता

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 21 मई को झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने मुलाकात की।

चीफ जस्टिस ने मुख्यमंत्री को 24 मई, 2023 को आयोजित झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश धन्यवाद देते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

जानकारी हो कि राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड उच्‍च न्‍यायालय के नए भवन का उद्घाटन करेगी। वह 24 से 26 मई तक झारखंड की यात्रा पर रहेगी। इस दौरान वह खूंटी में भी आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी।