रांची। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन का एक शिष्टमंडल सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्रा से 3 अगस्त को मिला। इसका नेतृत्व यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने किया। डीपी से कई मुद्दों पर चर्चा की।
यूनियन ने डीपी से कहा कि एनके क्षेत्र की प्रमुख समस्या कार्मिक अधिकारियों व असैनिक अधिकारियों की पदस्थापन है। यहां शीघ्र अफसरों की पदस्थापना की जाए। सेन्ट्रल अस्पताल डकरा को नयासराय के तहत रेफर करने का अधिकार देने सहित क्षेत्र के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।
श्री मिश्रा ने कहा कि एरिया के महाप्रबंधक द्वारा भी इस पर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। जल्द ही पदस्थापन की जाएगी। शिष्टटमंडल में एनके एरिया के सचिव सुनील कुमार सिंह, राघव चौबे, बरकासयाल एरिया के सचिव देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj


