रांची विश्वविद्यालय : संकल्प सभा सह तिरंगा यात्रा का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • देशभक्ति भावना विकसित करना उद्देश्‍य : डॉ बिनोद नारायण
  • हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है : डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत संकल्प सभा सह तिरंगा यात्रा का आयोजन 14 अगस्त को किया गया। इस अवसर पर आरयू के कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण, कुलानुशासक डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता, सीसीडीसी डॉ पीके झा, एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर आर यू के कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्‍य आमलोगों के बीच देशभक्ति का भाव विकसित करना है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय तिरंगे के खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं

आरयू के कुलानुशासक डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी शान है। देश के प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है प्रत्येक भारतीय के दिलों में तिरंगा का सम्मान का भाव दिखें। कार्यक्रम को एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ सुब्रतो सिन्हा ने भी संबोधित किया।

आरयू के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह अलबर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, वेंडर मार्केट, नगर निगम कार्यालय, कचहरी चौक होते हुए पुनः आर यू मुख्यालय में समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक ‘घर–घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा लगाना है-तिरंगे का सम्मान बढ़ाना है, तिरंगे की शान- बढ़ाएगा नौजवान, भारत माता की जय, वंदे मातरम, 78 वें स्वतंत्रता दिवस अमर रहें’ आदि नारे लगा रहे थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः आकांक्षा, स्वरा, सोनम, कृति, हर्षिका, आकाश, अतुल, दिवाकर, रिकेष, पुरुषोत्तम, दीपक, अंगिता, कंचन, अंकित, क्षणिका, लक्की, दीक्षा  आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया आज के कार्यक्रम में आरयू के 12 महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय विभागों से 142 एनएसएस के स्वयंसेवक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj