राहेः खेत में मिली व्यक्ति की लाश, पुलिस ने मौत को लेकर जताई ये आशंका

झारखंड
Spread the love

राहे। राहे थाना क्षेत्र के कटियाडीह और नावागांव के बीच खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान 36 वर्षीय उपेंद्र महतो के रूप में हुई है, जो नावागांव का रहने वाला था।

ग्रामीणों ने बताया प्रथम दृष्टि में व्यक्ति की मौत संभवतः वज्रपात से हुई होगी। व्यक्ति शनिवार शाम को खेत गया था। रात को खोजबीन की गई थी। सुबह खेत के बीच में शव बरामद किया गया। शरीर में मारपीट का कोई निशान नहीं है। सामान्यतः वज्रपात में मौत जैसा ही दिख रहा है। राहे पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज कर आवश्यक पूछताछ कर रही है।

मृतक उपेंद्र महतो का एक 10 वर्षीय पुत्र और पत्नी है। खेती किसानी और मजदूरी से ही परिवार का जीवन यापन चलता था। इधर घटना की सूचना पर जिप सदस्य बादल महतो, उप प्रमुख उमेश महतो, आजसू नेता प्रकाश सिन्हा ने परिजनों से मिल के दुख प्रकट कर हर संभव मदद करने की बात कही।