साइंस ओलंपियाड में बेहतर करने वाले ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी पुरस्‍कृत

झारखंड
Spread the love

रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित विभिन्न विषयों की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। नवीं कक्षा के निखिल कुमार को क्षेत्रीय स्वर्ण पदक और अकादमिक उत्कृष्टता प्रमाण पत्र के रूप में 5000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में 25 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य ओलंपियाड में 1 और राष्ट्रीय साइबर ओलंपियाड में 3 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और गणित ओलंपियाड में 21 विद्यार्थियों को मेधा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। क्षेत्रीय उत्कृष्टता प्रमाण पत्र 7 विद्यार्थियों को और कक्षा पांचवीं के स्पर्श जाना, कक्षा आठवीं के अतीक राज, निखिल कुमार एवं मयंक राज को 500 रुपये नकद पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।

विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका अपर्णा सिंह को अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं 5000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता ने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थी नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने ओलिंपियाड फाउंडेशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं दी। भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। अन्य विद्यार्थियों को भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर विद्यालय के एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर रवि शेखर, जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8