अंतर विद्यालय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में अंतर विद्यालय समूह गान प्रतियोगिता ‘संदर्भ’ का आयोजन 31 अगस्‍त को किया गया। प्रतियोगता में रांची के नामचीन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस आयोजन में सहोदया ग्रुप के महत्वपूर्ण पदधारी, प्राचार्य (कैरली स्कूल) राजेश पिल्लै, वाइस प्रेसिडेंट (रांची सहोदया कॉम्प्लेक्स) जितेन्द्र तिवारी, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार,  प्राचार्य (सरस्वती विद्या मंदिर) ललन कुमार, प्राचार्या (आचार्यकुलम) श्रीमती सुजाता कौर, प्राचार्य (टॉरियन वर्ल्ड स्कूल) सुभाष कुमार, एक्स प्रिंसिपल (डीएवी खूंटी) टी पी झा, एक्स प्रिंसिपल (डीएवी बरियातू) वीके पांडे, प्राचार्य (जेवीएम श्यामली) समरजीत जाना एवं विभिन स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएँउपस्थित थे।

निर्णायक के पद पर एक्स प्रिंसिपल (विद्या विकास पब्लिक स्कूल) डॉ मनीषा तिवारी, सेक्रेट्री (स्पीक मैके) श्रीमती निवेदिता शर्मा और असिटेंट प्रोफेसर (रांची यूनिवर्सिटी) मनीष कुमार थे।

प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूलों के विदयार्थियो की छुपी हुई प्रतिभा को गीत-संगीत के माध्यम से मुखरित करना था। इस संदर्भ में समूहगान की प्रतियोगता ‘संदर्भ’ का सफल आयोजन फिरायालाल पब्लिक स्कूल ने किया। इसका विषय ‘देशभक्ति, प्रेरणादाई गीतों को दो भाषाओं मेगाकर उनका सुमधुर सम्मिश्रण प्रस्तुत करना’ था। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक परर्फोर्मेंस दिया।

ब्रिजफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, सुरेंद्रनाथ सेंटनरी, विवेकानंद विद्या मंदिर और डीएवी हेहल के प्रतिभागियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत दुशाला, पौधे, स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय की सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल और श्रीमती प्रेरणा मुंजाल भी थीं। कार्यकम के संचालन में श्रीमती शायनी सिंह, ध्रुव साहा, विजय राज एवं सुनील प्रसाद की महती भूमिका रही।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम स्थान : सरला बिरला पब्लिक स्कूल
द्वितीय स्थान : सुरेंद्रनाथ सेंटनरी स्कूल
तृतीय स्थान : विवेकानंद विद्या मंदिर

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj