विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित नव स्थापित झारखंड विकास पार्टी जनसंपर्क कार्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। पार्टी के कांडी प्रखंड अध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता ने झंडा फहराया। झारखंड विकास पार्टी के सुप्रीमो सह मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे के समर्थक अपने-अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर इसमें भाग लिया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगे के लिए कई वीर महापुरुषों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। बड़े ही संघर्ष से गुलामी की जंजीर से मुक्ति मिली।
झंडोतोलन में कांडी कन्या पाठशाला की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। विकास दुबे के निर्देश पर उक्त सभी छात्राओं को उपहार के रूप में बैग, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर जेपी सोनी, यूसुफ अंसारी, अनूप कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष सोनी, गाजी खान, सत्येंद्र सोनी, भास्कर कुमार गुप्ता, आलोक कुमार सोनी, अर्जुन राम, दीपक सोनी, उचित राम, भोला मिस्त्री, निशार खलीफा, अरुण ठाकुर, गुड्डू चौहान, रविन्द्र कुमार, राजीव कुमार मेहता, विनोद चौहान, श्रवण चौहान, नीतीश कुमार ठाकुर, शिव सिंह, राजू कुमार सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj