लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने भोजन का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने सदर अस्पताल परिसर में यहां आनेवाले मरीज, उनके परिजनों, आसपास के असहाय और निर्धन लोगों के बीच शनिवार को भोजन का वितरण किया। मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा थे। उन्होंने क्लब के पदधारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि नर ही नारायण की सेवा है। जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। सभी लोगों को इस प्रयास का अनुसरण करना चाहिए।

क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा और चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में लगभग 500 लोगों बीच भोजन का वितरण किया गया है। यह प्रोग्राम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में होगा। उन्होंने व्यवस्था में सहयोग के लिए अस्पताल प्रबंधन और इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्य और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष खुशबु अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व जिलापाल कमल जैन, ज़ोनल चेयरमैन रतनलाल अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन प्रमोद श्रीवास्तव, पीआरओ अल्तमश आलम व अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8