Jharkhand Weather : 21 अगस्‍त को बहुत भारी बारिश के संकेत, इन जिलों में असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में 19 अगस्‍त को अच्‍छी बारिश हुई। 21 अगस्‍त को कई जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 19 अगस्‍त, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल से सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 20 से 22 अगस्‍त तक राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

23 से जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 23 से 25 अगस्‍त तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 21 अगस्‍त को उत्तर-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिलों में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।

यहां भारी बारिश संभव

  • केंद्र के अनुसार 20 अगस्‍त को उत्‍तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ जिलों में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।
  • केंद्र के अनुसार 20 अगस्‍त को मध्‍य और निकटवर्ती उत्‍तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गुमला जिलों में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।
  • इसी तरह 22 और 23 अगस्‍त को दक्षिणी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj