Jharkhand Weather : रांची। झारखंड की राजधानी रांची से होकर मॉनसून टर्फ गुजर रहा है। इसका असर कल यानी 15 अगस्त से देखने को मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्पेशल बुलेटिन भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 14 अगस्त, 2024 को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
कल से सभी जगह बारिश
केंद्र के अनुसार राज्य में 15 से 19 अगस्त तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कल यहां होगी भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 15 अगस्त को राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
- आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj