- उपायुक्त की बनायी जिला स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण
- संचालन के लिए निर्धारित मानकों का बारीकी से निरीक्षण
- एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का दिया गया है निर्देश
रांची। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की जिला स्तर पर बनाई गई टीमों ने कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में टीम ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों में संचालन के लिए निर्धारित मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के लिए बनी पांच टीमें
रांची शहरी क्षेत्र में निर्धारित मानक अनुरुप कोचिंग संस्थानों के संचालन नहीं होने की सूचना पर उपायुक्त द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया। उन्हें निर्धारित क्षेत्र में भौतिक रुप से निरीक्षण करते हुए विभिन्न 16 बिन्दुओं पर जांच का निर्देश दिया गया।

एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश
टीम द्वारा कोचिंग संस्थान का नाम एवं पूरा पता, कोचिंग संस्थान के प्रोपराईटर का नाम एवं पता, कोचिंग संस्थान में सम्बद्ध संकाय, नामांकित छात्र/छात्राओं की संख्या, शुल्क/भुगतान की स्थिति, श्रम मानकों का पालन, समुचित उपस्कर, पर्याप्त प्रकाशीय व्यवस्था, पेयजल/शौचालय की व्यवस्था, आधारभूत संरचना की स्थिति, अग्निशमन, आकस्मिक चिकित्सा, पार्किंग, भवन की स्थिति, भवन एवं बेसमेंट/सुरक्षा मानक की स्थिति, प्रवेश/निकास द्वार की संख्या, आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना आदि की जांच की गयी। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण के लिए बनायी गयी टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
जांच के लिए ये टीमें बनाई गई
प्रथम दल (लालपुर/कांटा टोली एवं समीपवर्ती क्षेत्र)
1. उत्कर्ष कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर
2. आदित्य कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षु आईएएस
3. रविशंकर मिश्रा, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा
4. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल
5. सहायक अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग
6. नगर निगम के पदाधिकारी
7. अग्निशमन पदाधिकारी
द्वितीय दल (बरियातु/बुटी मोड़ एवं समीपवर्ती क्षेत्र)
1. अखिलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी
2. विनय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी
3. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल
4. कनीय अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग
5. नगर निगम के पदाधिकारी
6. अग्निशमन पदाधिकारी
तृतीय दल (हिनू चौक/बिरसा चौक एवं समीपवर्ती क्षेत्र)
1. प्रदीप भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी
2. मिथिलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक
3. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल
4. कनीय अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग
5. नगर निगम के पदाधिकारी
6. अग्निशमन पदाधिकारी
चतुर्थ दल (डोरण्डा/ए.जी. मोड़ एवं समीपवर्ती क्षेत्र)
1. मुकेश कुमार, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार
2. अविनाश कृष्णा, श्रम अधीक्षक
3. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल
4. कनीय अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग
5. नगर निगम के पदाधिकारी
6. अग्निशमन पदाधिकारी
पंचम दल (मोरहाबादी/कांके/ अंतु चौक एवं समीपवर्ती क्षेत्र)
1. राजेश कुमार साहु, जिला पंचायत राज पदाधिकारी
2. वाल्टर कुजूर, श्रम अधीक्षक
3. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल
4. कनीय अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग
5. नगर निगम के पदाधिकारी
6. अग्निशमन पदाधिकारी
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8