जरूरी सूचनाः भारी बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, जानें फिर कब होगी शुरू

धर्म/अध्यात्म देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। आप बाबा बर्फानी का दर्शन करने जाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, सही पढ़ा आपने। भारी बारिश के बाद बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा को रविवार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसी के साथ अब दोनों मार्गों पर यह यात्रा रोक दी गई है। पहलगाम मार्ग को बुधवार को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया था। कश्मीर के संभागीय आयुक्त वी के बिधूड़ी ने कहा कि रविवार को अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों -पहलगाम और बालटाल मार्गों पर भारी वर्षा हुई। 

उन्होंने कहा, ‘‘ भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर तत्काल मरम्मत और रखरखाव कार्य किए जाने की आवश्यकता है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कल भी बालटाल मार्ग से यात्रा की अनुमति नहीं होगी।” उन्होंने कहा कि आगे की सूचना बाद में दी जाएगी।