Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 24 अगस्‍त, 2024

मेष

मन नए-नए कामों में लगेगा। दान – धर्म में नियत रहेगी। दिनभर व्यस्त महसूस करेंगे, लेकिन आराम का समय मिलेगा। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष

बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है, जिसका सामना करने के लिए तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन

किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको सफलता मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद का मौका मिलेगा।

कर्क

दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। किसी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह

रुके हुए कामों में गति आएगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या

शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में भाग्यशाली होंगे। प्रिय के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला

दिन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। यदि किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु

दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। जल्द प्रेम विवाह संभव है।

मकर

जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई वृद्धि इसको संतुलित कर देगी। नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएं रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ

सकारात्मक बने रहना होगा। मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन

लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता नजर आ रहा है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj