सीआईपी के रेजिडेंट डॉक्‍टरों ने निकाला कैंडल मार्च

झारखंड
Spread the love

रांची। कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में घटित घटना के खिलाफ सीआईपी के डॉक्‍टरों ने प्रदर्शन किया। डॉक्‍टरों ने 13 अगस्‍त को कैंडल मार्च भी निकाला। इसके विरोध में देश भर के स्थानीय चिकित्सक और चिकित्सा पेशेवरों ने 12 अगस्त, 2024 से सभी वैकल्पिक सेवाएं बंद कर दी थीं।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले सीआईपी के मेन गेट से लक्ष्‍मण महतो चौक तक दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कैंडल लाइट मार्च निकाला। बारिश भी समर्थन में खड़े लोगों के हौसलों को नहीं डिगा सकी। डॉक्‍टरों ने न्‍याय की मांग की।

ये मांगें रखीं

  • आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट की मांगों को तुरंत स्वीकार और क्रियान्वित किया जाए।
  • इस मामले की स्पष्ट और पारदर्शी जांच के बाद न्याय सुनिश्चित किया जाए। मृतक के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
  • सभी डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj