मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को इन तीन जिलों के महिलाओं को देंगे सौगात

झारखंड
Spread the love

  • मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण

पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने बुधवार को पलामू जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत चियांकी हवाई अड्डा पहुंचेगे। वे चियांकी से प्रमंडल के तीनों जिलों के मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभुकों को पहली किस्त जारी करेंगे। इसे लेकर सोमवार को चियांकी हवाई अड्डे का डीसी शशि रंजन समेत अन्य पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। प्रशासनिक तैयारी पूरी की जा रही है। मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को पर्याप्त संख्या में नियुक्त किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह का कोई दिक्कत नहीं हो सके। पलामू प्रमंडल में गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले आते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj