बिरहोर समुदाय को बांस की वस्तु बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

  • एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की पहल

हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने सोमवार को चट्टी बरियातु के बिरहोर टोला में बांस की वस्तु बनाने का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया। इसका उद्देश्य बिरहोर समुदाय का आर्थिक सशक्तिकरण कर उनके लिए आजीविका का अवसर प्रदान करना है।

प्रशिक्षण का शुभारंभ हजारीबाग सदर के एसडीओ शैलेश कुमार और चट्टी बरियातु के परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता के उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर केरेडारी प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी ने बिरहोर समुदाय की महिलाओं को प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रेरित किया। बि‍रहोर जनजाति विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह का हिस्‍सा है।

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने 40 पानी का फ़िल्टर और मच्छरदानी बिरहोर समुदाय के परिवारों को मुहैया कराया। बिरहोर समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवन शैली को लेकर यह कदम उठाया गया। यह कार्य चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किया।

इस मौके पर परियोजना से नीलमाधव स्वाइन, पवन कुमार रावत, पवन खांडवे, मोहम्मद वासिफ और विजय किशोर भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj