किसान उत्पादक संगठन को एक उत्पाद पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह

बिहार कृषि देश
Spread the love

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 26 अगस्त, 2024 को महाराष्ट्र के 6 जिलों के 12 किसान उत्पादक संगठनों ने संस्थान का भ्रमण किया। इनमें किसान उत्पादक संगठनों के 40 सदस्य उपस्थित थे।

संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने सभी सदस्यों को एक जिला एक उत्पाद के आधार पर ब्रांडिंग पर ध्यान देने को कहा। बताया कि यह एक महत्वपूर्ण व्यापार की रणनीति है। उन्होंने एक उत्पाद पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया, जिससे उत्पाद गुणवत्तापूर्ण हो। इसका निर्यात किया जा सके, ताकि अधिक से अधिक लाभ हो।

डॉ. अनिर्बन मुखर्जी ने संस्थान के किसान उत्पादक संगठन आधारित प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी। बताया कि कैसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की प्रौद्योगिकी को समझौता ज्ञापन के माध्यम से व्यावसायिक स्तर पर उपयोग किया जा सकता है।

इसके उपरांत प्रक्षेत्र प्रबंधक अभिषेक कुमार ने सभी सदस्यों को संस्थान के विभिन्न प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया। सभी सदस्यों ने भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से जुड़कर कार्य करने की उत्सुकता जाहिर की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj