चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक में कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष से भिड़े कार्यकर्ता

राजनीति झारखंड
Spread the love

  • दोनों ओर से लगे आरोप-प्रत्‍यारोप

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने 1 जुलाई, 2024 को पुराना नगर भवन में चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की बैठक बुलाई। चुनाव परिणाम समीक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू के निर्देश पर यह बैठक हुई। बैठक में प्रदीप कुमार बालमुचू के मंच पर आते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के मंच में बैठने पर सांसद सुखदेव भगत के समर्थक गुस्सा हो गए। सुखैर भगत को मंच से उतारने की मांग करने लगे। इसके बाद हंगामा मच गया।

इसपर सुखैर भगत ने कहा कि‍ मैंने पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया है। अपने सामर्थ्‍य के अनुसार सांसद बनाने और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का सार्थक प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा कि‍ नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने संगठन को किनारा कर कार्य किया। कभी जिला कार्यालय नहीं आये है। जिला अध्यक्ष या संगठन के किसी पदधारी को जिम्मेदारी नहीं दी। अपने अनुसार चुनाव में कार्य किया। सारी जिम्मेदारी अपने लोगों को दी थी। संगठन को दरकिनार किया।

सुखैर भगत ने कहा कि‍ इनके द्वारा गद्दार कहना आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदाराना है। उन्‍होंने इसकी निंदा की। इसे कांग्रेस के संविधान के विपरीत बताया। सुखैर ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे है, स्वयं बीजेपी में विधानसभा की सदस्‍यता ली थी। पार्टी इन्हें निष्कासित की थी। अभी तक नियमतः वापसी इनकी नहीं हुई है।

विरोध करने वाले अलोक साहू, नेसार अहमद ने कहा है कि‍ सुखैर भगत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध में कार्य किया। इसलिए उनका विरोध किया जा रहा है। प्रभात भगत ने कहा कि‍ आदिवासी नेतृत्व के साथ धक्का मुक्की कर बेइज्जत करना निंदनीय है। ये आदिवासी समाज के साथ अन्याय है। सुखैर भगत की यही गलती है कि‍ उन्होंने भी सांसद बनने के लिए अपना नाम प्रस्तावित किया था। ये घटना कांग्रेस के लिए दूरगामी परिणाम लेकर आएगा। एक आदिवासी नेता को मंच से उतरना निंदनीय है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT