रांची। राज्य और केंद्र सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे 17 लोग देर शाम झारखंड पहुंच गए। राज्य सरकार अंतर्गत संचालित कंट्रोल रूम के अनुसार यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।
केंद्र सरकार से लोगों को वापस लाने के लिए भी जानकारी साझा की जा रही है। कंट्रोल रूम में अब तक आये 134 फोन कॉल्स के माध्यम से करीब 181 लोगों की जानकारी मिली है। इनमें 67 महिला और 114 पुरुष हैं।
यूक्रेन से बोकारो, रामगढ़, जमशेदपुर, रांची के 5 छात्र रांची पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया।