कोडरमा में वनरक्षी को 4 हजार घूस लेते ACB ने किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

कोडरमा। हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कोडरमा में वनरक्षी को 4 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी कोडरमा थाना क्षेत्र के शिवम पेट्रोल पंप के समीप से हुई। वह कोडरमा वन प्रमंडल में कार्यरत है।

जानकारी के मुताबिक कोडरमा थाना क्षेत्र के चिटियारो निवासी सुरज कुमार ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। इसमें कहा था कि उसने अर्जुन मोदी की रैयती भूमि पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को खरीदे थे, जिसकी T.P. फ्री होती है। उसे परिवहन कर चिराने के लिए आरा मील ले जाना होता है।

इसके लिए वन रक्षी का पृष्ठीकरण आवश्यक होता है। पृष्ठीकरण के लिए वनरक्षी अमरेन्द्र कुमार घूस के तौर पर 5,000 रुपये की मांग कर रहे हैं। वह घूस देना नहीं चाहते थे। इसलिए आवश्यक कार्रवाई के लिए हजारीबाग के भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो के पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया था।

उक्त आवेदन का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में 4,000 रुपये घूस मांगने की बात सत्य पाई गई। वादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर एबीसी ने 26 जून, 2023 को पंजीकृत किया।

एसीबी, हजारीबाग के दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में हजारीबाग ट्रैप टीम द्वारा 27 जून, 2023 को प्राथमिकी अभियुक्त अमरेन्द्र कुमार को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।