रांची : कल दोपहर 3.30 बजे पूरे विधि-विधान से होगी रथ यात्रा की शुरुआत

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा का डीसी व एसएसपी ने लिया जायजा

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा में कल यानी 7 जुलाई को रथ यात्रा की शुरुआत होगी। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा 6 जुलाई को लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए वरीय अधिकारियों द्वारा मंदिर समिति के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा रूट का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक ही अपनी दुकान लगाने का निर्देश दिया, ताकि रथ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं हो।

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया 7 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे पूरे विधि-विधान से रथ यात्रा की शुरुआत होगी। इसके लिए विधि-व्यवस्था के सभी इंतजाम किये गये हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखते हुए 24 घंटे बिजली, चलंत शौचालय, पानी, अग्निशमन एवं एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मेला परिसर में पांच वॉच टावर और सीसीटीवी लगाये गये हैं। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके लिए संयुक्त आदेश भी निर्गत किया जा चुका है। बड़े वाहन प्रवेश नहीं करें। इसको लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT