प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हो रहा आम उत्सव सह बागवानी मेला

झारखंड
Spread the love

रांची। मनरेगा आयुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी के निर्देश के अनुसार झारखंड के सभी प्रखंड कार्यालय परिसरों में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुमला, रामगढ़ के  प्रखंडों में भी बागवानी मेले का आयोजन किया गया।

मेले में विभिन्न पंचायतों के किसानों द्वारा अपने-अपने बगान के आम के स्टॉल लगाये गये। इसमें आम के साथ फेडरेशन द्वारा तैयार किया गया आम का अचार, सरसों का तेल, रागी का लड्डू आदि का भी स्टॉल लगाया गया।

10 से ज्यादा सिर्फ आम के स्टॉल थे। लोगों ने मेले में आम से संबधित उत्पादों की जमकर खरीददारी की। रायडीह के अलावे मेला सिमडेगा, गुमला पाकुड़ एवं रामगढ़ में भी मेला लगाया गया।

बता दें कि बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत प्रखंड स्तर पर झारखंड के जिलों में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT