Jharkhand weather update : इन जिले के लोगों को लू से नहीं मिलेगा छुटकारा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के लोगों को अभी लू से निजात मिलने की कोई उम्‍मीद नहीं है। आने वाले दिनों में कई जिलों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। राज्‍य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी शनिवार को दी।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में 25 से 27 अप्रैल तक कई जिलों में लू चलने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा। कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।