Jharkhand Weather : डालटनगंज से होकर गुजर रहा टर्फ, दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। मॉनसून टर्फ भी झारखंड के डालटनगंज से होकर गुजर रहा है। इसका असर राज्‍य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। आने वाले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 26 जुलाई, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

कल से कई जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में कई स्‍थानों पर 27 से 29 जुलाई तक हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

30 से सभी जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 30 जुलाई से 1 अगस्‍त तक राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

29 जुलाई से अलर्ट जारी

  • केंद्र के अनुसार 29 और 30 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया गया है। दोनों दिन कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
  • राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में 29 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8