Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। शनिवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा होगी। तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 27 जुलाई, 2024 को दी।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
कल से कई जगहों में बारिश
केंद्र के अनुसार राज्य में कई स्थानों पर 28 और 29 जुलाई को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
30 से सभी जगहों में बारिश
केंद्र के अनुसार 30 जुलाई से 2 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कल वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 28 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन दिन कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
यहां भारी बारिश का अलर्ट
- राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में 30 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।
- राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी भागों में 31 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8