Jharkhand : मौसम अलर्ट, कुछ घंटों में इन जिलों में बारिश के साथ होगा वज्रपात

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सावधान रहें। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। वज्रपात की आशंका भी है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा, रांची, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में पड़ेगा। केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।