Jharkhand Weather : कल से तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी, जानें असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा। आने वाले दिनों में स्थिति बदलने वाली है। कल से तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 19 जुलाई, 2024 को दी।

तापमान में गिरावट होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

20-21 को कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 20 और 21 जुलाई को राज्‍य में कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

22-23 को सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 22 और 23 जुलाई को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

24-25 से कई जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार 24 और 25 जुलाई को राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इसके लिए जारी किया अलर्ट

  • राज्‍य के दक्षिणी भागों में 20 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा। इस दिन राज्‍य में कहीं-कही गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।
  • 21 जुलाई को राज्‍य में कहीं-कही गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।
  • राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 22 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़ जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT