- जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक सहित 300 लोग मौजूद
रांची। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए शुरू किए गए जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत रांची जिला प्रशासन, सिनी संस्था, प्रतिज्ञा संस्था के संयुक्त प्रयास से मादक पदार्थ पर रोकथाम के लिए 22 जून, 2024 को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव (सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सिलेन्स, जगन्नाथपुर) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, स्थानीय लोगों को मिलाकर 300 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
मादक पदार्थ से दूर रहने की सलाह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थ से दूर रहने की सलाह दी। अपने मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि कैसे नशा उनका भविष्य ख़राब कर रहा है। नशा से सामाजिक आर्थिक हर तरह का नुकसान है। नशे के कुचक्र से निकलना बहुत जरूरी है। तभी हम बेहतर झारखंड बना पाएंगे। इसके लिए हर वर्ग की सहभागिता से ही इसे दूर किया जा सकता है।
दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को बताया गया
राज्य सरकार के प्रयासों से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत हुई है। झारखंड सरकार इसको समाज से उखाड़ फेंकने को लेकर प्रतिबद्ध है। व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं कि कैसे युवाओं को नशा से दूर किया जाए। इसलिए कई जगह कार्यक्रम और जन जागरूकता के जरिये से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एम. मीना द्वारा विद्यार्थियों को मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तृत रूप से बताया। उसी क्रम में रिनपास के डॉ सजल आशीष नाग द्वारा मादक पदार्थ के सेवन से किशोरों एवं युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर हो रहे प्रभाव को विस्तृत रूप से समझाया।
हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया
इस अवसर पर मादक पदार्थ के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली गई। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली गई। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध भाषण, लेख, कविता एवं पेंटिंग भी प्रस्तुत की गई।
इस कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सिंह, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आईओ एम. मीना, रिनपास के एडीओपी डॉ सजल आशीष नाग, स्कूल के प्राचार्य कौशल किशोर, सुषमा किंडो एवं अन्य लोग शामिल हुए।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8