Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 1 जुलाई, 2024

मेष

दिन बेहतर रहेगा। अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम या खुशी होगी। सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद सेहत के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी सुधार होगा। परिजनों से मधुरता बनाएं रखे। गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्का व्यायाम करें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

वृष

दिन सामान्य रहेगा। स्वभाव से चंचल रहेंगे। किसी की बातों को बिना तथ्य जाने सच नहीं मानें। पुरानी बीमारियों में थोड़ा सुधार आएगा, फिर भी लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। नशा से दूर रहें।

मिथुन

विरोध करने वालों को गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे, जिससे निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी। अधिकारी एव परिजनों को मेहनत से प्रसन्न करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क

अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। परिश्रम का सकारात्मक फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है, परंतु आर्थिक व्यवहारों में गरमा गर्मी से बचे। उधार किसी से ना लें।

सिंह

सुख शांति में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरी पेशा को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

कन्या

आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा, फिर भी धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नहीं आएंगे। बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी। सेहत बढ़ि‍या रहेगी।

तुला

दिन का समय शांति से बिताएंगे। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। धर्म के कामों में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक

मध्याह्न से पहले कोई लाभदायक समाचार मिलेगा। धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे। सरकारी कार्य करने से सफलता की संभावनाएं अधिक रहेंगी। धर्म कर्म में रुचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।

धनु

पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे काम पूरा करने में लग जाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा। धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नहीं आएंगे। व्यवसायी वर्ग नकद व्यवहार को अधिक महत्‍व देंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य व सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सेहत बढ़ि‍या रहेगी।

मकर

महात्‍वकांक्षाये बढ़ चढ़कर रहेंगी। कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी नहीं करें। मन लगाकर कार्य करें। परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्याह्न के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का आशीर्वाद फलित होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ

दिन मनोनुकूल ही रहेगा। कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। धर्म के काम में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन

दिन मिलाजुला फल देगा। भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में वृद्धि होगी। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। जरूरी एवं धन संबंधित कार्य मध्याह्न से पहले पूरा करने का प्रयास करें। घरेलू वातावरण को मधुर बनाएं। सेहत सामान्य रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *