मुख्यमंत्री से मिले केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत ने 21 जुलाई को मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार, वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम एवं अन्य विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस की शाखा की स्थापना को लेकर डॉ अच्युत सामंत से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. सामंत से कहा कि विगत दिनों उनके ओडिशा दौरे के क्रम में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने का अवसर मिला था। उसी समय झारखंड में भी इंस्‍टीट्यूट की शाखा खोलने पर सकारात्मक चर्चा भी हुई थी।

मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वर्ष 2025 में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस की यूनिट की स्थापना राज्य में हो। इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना बनाकर इस शिक्षण संस्थान की स्थापना को उनकी सरकार मूर्त रूप देगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT